Monday, July 7, 2025

त्रिपुरा प्रशासन में बड़ा फेरबदल: उत्तम चकमा को परिवहन विभाग, रावल कुमार को TTAADC का प्रभार

Must Read

त्रिपुरा सरकार के सामान्य प्रशासन (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परिवहन विभाग के सचिव श्री चंद्र कुमार जमातिया के 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात् राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे हैं। श्री उत्तम कुमार चकमा, सचिव (पर्यटन विभाग), को अब राज्यपाल के सचिव के अतिरिक्त प्रभार के साथ-साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वे त्रिपुरा अर्बन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (TUTCL) के पदेन अध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगे। वहीं, श्री रावल हमेन्द्र कुमार, विशेष सचिव (शिक्षा विभाग), को टीटीएएडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), खुमलुंग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। ये सभी आदेश 31 मई 2025 की दोपहर से प्रभावी होंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Agartala Town Hall ni Mung Swlaijakha – Saklaikha Hasteni Montri Okra

Agartala Town Hall ni mungno swlaiwi, Dr. Syama Prasad Mookerjee Hall Khlaijak sinai hwnwi saklaimung rwkha Hasteni Mantri Okra...

More Articles Like This